फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ऑपरेशन दहन के तहत 12 करोड़ 43 लाख कीमत के नशीले पदार्थ नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
224 मुकदमों में जब्त 2254 किलो गांजा समेत नशीले पदार्थ नष्ट- कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई, चरस, डोडा, स्मैक भी नष्ट
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ गौतमबुद्धनगर पुलिस की कार्रवाई के बाद अब जब्त मादक पदार्थों को नष्ट करने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। ऑपरेशन दहन के तहत पुलिस ने 224 एनडीपीएस एक्ट के मुकदमों में बरामद करीब 12 करोड़ 43 लाख 42 हजार 750 रुपये कीमत का मादक पदार्थ नष्ट कराया। इसकी कीमत करीब 12 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। यह कार्रवाई 22 सितंबर को गठित समिति की निगरानी में न्यायालय की अनुमति के बाद की गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तस्करों के खिलाफ कार्रवाई और चेकिंग के दौरान बरामद किए गए मादक पदार्थों को मुकदमों से संबंधित होने के कारण सुरक्षित रखा गया था। न्यायालय से नष्टीकरण की अनुमति मिलने के बाद नियमानुसार इन्हें नष्ट कराया गया। कार्रवाई के दौरान सबसे अधिक 2254 किलोग्राम गांजा नष्ट किया गया। इसके अलावा 20.87 किलोग्राम चरस, दो किलोग्राम डोडा, 27 ग्राम स्मैक, 3206 नशीली गोलियां और 51 ग्राम नशीला पाउडर भी नष्ट कराया गया। अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई केवल आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है। बरामद नशीले पदार्थों का नियमानुसार नष्टीकरण भी अभियान का अहम हिस्सा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें