फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बगैर परमिट वाले वाहनों के लिए चलेगाअभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। बगैर फिटनेस और परमिट के दौड़ने वाले वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए परिवहन विभाग ने तैयारी कर ली है। ऐसे वाहनों पर अब कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने इसके लिए अभियान भी शुरू किया है। सड़कों पर चलते मिलने पर इन वाहनों को सीज भी किया जा रहा है। आरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडेय ने बताया कि बीते माह सभी वाहन मालिकाें को नोटिस जारी किए गए थे ताकि वे दोबारा फिटनेस जांच और परमिट करा लें। कुछ वाहन मालिकों ने तो गंभीरता के साथ परमिट और फिटनेस का कार्य करा लिया लेकिन अब भी काफी वाहन ऐसे हैं जो अधूरे मानकोंं के साथ दाैड़ रहे हैं। नोटिस जारी करने के बाद जिन वाहनों का परमिट और फिटनेस जांच नहीं हुई उनपर अब कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें