रबूपुरा (संवाद)। कोतवाली क्षेत्र के फलेदा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति पर कार चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। गांव फलेदा निवासी जयकिशन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार रात वह अपने घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान गांव के ही तीन लोग थार कार से वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने तेज रफ्तार में कार चलाकर उस पर चढ़ाने की कोशिश की। जयकिशन ने कार के सामने से हटकर अपनी जान बचाई। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद आरोपी कार से नीचे उतरे और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि अभी इस मामले में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।