फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)।
विज्ञापन

ढाकवाला गांव के पास स्थित एक वर्कशॉप में मालिक और मजदूरों पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। ऊंची दनकौर निवासी सूबेराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 26 जुलाई को उनका भतीजा नीरज अपनी वर्कशॉप पर मजदूरों के साथ काम कर रहा था। इसी दौरान दनकौर कस्बे में रहने वाला धीरज अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका कई दिनों तक ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में इलाज चला। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामले में नामजद आरोपी धीरज को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें