फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गैंगस्टर सुंदर भाटी का हरिद्वार से डाक कांवड़ लाने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। कुख्यात गैंगस्टर सुंदर भाटी भी हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर आया है। वो इस समय जमानत पर जेल से बाहर है। डाक कांवड़ में उनके साथ पूरी टीम है। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जिनको पिछले दो दिन में पोस्ट किया गया है। इस पर पुलिस का कहना है कि सुंदर भाटी के इस तरह की गतिविधियों में शामिल होने पर रोक नहीं है।
विज्ञापन


इंस्टाग्राम व अन्य प्लेटफॉर्म पर नेताजी के नाम से कई अकाउंट हैं। जिस पर सुंदर भाटी से जुड़ी वीडियो व फोटो पोस्ट की जाती है। पिछले दो दिन से इंस्टाग्राम के इन अकाउंट से सुंदर भाटी की वीडियो पोस्ट की जा रही हैं। जिसमें सुंदर भाटी कांवड़ ला रहा है। टीम में 30 से अधिक युवक साथ में हैं। सुंदर भाटी गंगाजल लेकर दौड़ भी लगाता दिख रहा है। गांव के लोगों ने बताया कि गांव के मंदिर पर सुंदर भाटी ने मंगलवार को जलाभिषेक किया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट की जा रही वीडियो काफी वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें