फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाइक चुराकर घूम रहा युवक, चाकू के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-39 पुलिस ने स्टेलर ग्रीन पार्क के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की बाइक और एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। आरोपी की पहचान महोबा निवासी अजय कुशवाह (24) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अजय ने यह बाइक कुछ दिन पहले अट्टा मार्केट से चुराई थी। बरामद बाइक पर दिल्ली का नंबर अंकित है। पुलिस जांच में बाइक दिल्ली के करावल नगर निवासी आशीष सिंह भदोरिया के नाम पर पंजीकृत मिली। थाना प्रभारी डी पी शुक्ला ने बताया कि पुलिस टीम सोमवार तड़के गश्त कर रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर अजय को पकड़ा। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें