जेवर टोल प्लाजा पर 7 तारिख को लगे भीषण जाम की वायरल वीडियों । स्रोत वीडियो ग्रैब
- चालीस मिनट से ज्यादा का समय वाहनों को टोल पार करने में लगा
यमुना सिटी। दिवाली पर घर जाने के लिए निकले लोग यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल पर काफी देर फंसे रहे। सामान्य दिनों के मुकाबले मार्ग पर अधिक दबाव होने के कारण वाहनों की कतार लगती चली गई। टोल प्लाजा पर वैसे तो 13 लेन हैं लेकिन सात नवंबर की रात टोल प्लाजा पर दो सौ मीटर से ज्यादा लंबी कतार लग गई। वाहनों को टोल पार करने में ही चालीस मिनट से ज्यादा का समय लग गया। ब्लैकलिस्ट फास्टैग वाले वाहनों के कारण जाम की स्थिति बनी। टोल पर फंसे लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी साझा कीं। लोगों ने टोल प्रबंधन पर सवाल खड़े किए हैं। ब्यूरो