फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आंख से आ रहा था पानी और मवाद, चेहरे पर कट लगाए बिना की सफल सर्जरी

विज्ञापन
विज्ञापन
-पांच साल के बच्चे की हुई एंडोस्कोपिक डीसीआर सर्जरी, पूरी तरह ठीक हुआ मासूम
विज्ञापन


-नाक के रास्ते कैमरे की मदद से बनाया नया रास्ता, चेहरे पर नहीं आया कोई निशान
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। पिछले दो महीने से आंख से लगातार पानी और मवाद बहने की समस्या से जूझ रहे पांच साल के बच्चे को चाइल्ड पीजीआई के डॉक्टरों ने नई जिंदगी दी है। संस्थान के बाल नाक-कान-गला विभाग के डॉक्टरों ने आधुनिक एंडोस्कोपिक डैक्रियोसिस्टोराइनोस्टॉमी तकनीक से बच्चे की सफल सर्जरी कर इस गंभीर बीमारी से राहत दिलाई है। बच्चे के परिजनों ने बताया कि पिछले दो महीनों से उसका कई अस्पतालों में इलाज करा रहे थे, लेकिन आंख से स्राव आना बंद नहीं हो रहा था। परेशान होकर परिजन बच्चे को सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई लेकर आए। यहां बाल रोग विशेषज्ञों ने जब बच्चे की बारीकी से जांच की, तो पता चला कि आंख के आंसू को नाक तक ले जाने वाली प्राकृतिक नली बंद हो चुकी है। नली बंद होने के कारण आंसू और इंफेक्शन का मवाद आंख की थैली में ही जमा हो रहा था।



नाक के रास्ते हुई मिनिमली इनवेसिव सर्जरी : समस्या को देखते हुए डॉ. अभिषेक के नेतृत्व में डॉ. सिमरन और डॉ. संध्या की टीम ने सर्जरी का फैसला किया। डॉक्टरों ने बिना चेहरे पर कोई चीरा (कट) लगाए, नाक के रास्ते से एंडोस्कोप (छोटा कैमरा) डालकर आंख की थैली से नाक तक आंसू के सामान्य बहाव के लिए एक नया रास्ता तैयार कर दिया। इस आधुनिक तकनीक से सर्जरी होने के कारण बच्चे के चेहरे पर न तो कोई चीरा लगा और न ही बाहर से कोई टांके का निशान आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चा स्वस्थ, माता-पिता को डॉक्टर की सलाह : अस्पताल के एमएस डॉ. आकाश राज ने बताया कि ऑपरेशन के बाद बच्चे की हालत बिल्कुल स्थिर है और उसकी आंख से पानी व मवाद आने की समस्या ठीक हो चुकी है। ऐसे में डॉक्टरों ने अभिभावकों को सतर्क करते हुए कहा कि यदि किसी बच्चे की आंख से लगातार पानी या मवाद बह रहा हो तो तुरंत ईएनटी या आंख के विशेषज्ञ को दिखाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें