फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कोर्ट के आदेश पर ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-27 की रहने वाली एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-20 में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। महिला ने कोर्ट में अर्जी दी है कि उनकी शादी गाजियाबाद के राजपुर गांव निवासी अभिषेक कसाना से हुई थी। आरोप है कि 7 जून 2025 को ससुराल पक्ष ने महिला के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद उसके ससुराल वालों ने पीड़िता के नाम से रजिस्टर्ड कार भी जबरन छीन ली और आज तक वापस नहीं की। कोतवाली प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि इस मामले में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें