फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एसीपी ने किया सेक्टर-63 थाने का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेंट्रल नोएडा जोन के एसीपी-1 उमेश कुमार ने मंगलवार को सेक्टर-63 थाने का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कार्यालय अभिलेखों के रखरखाव के साथ-साथ थाना परिसर में मौजूद व्यक्तियों से पुलिस की कार्यशैली के संबंध में फीडबैक लिया । इस दौरान एसीपी ने थाना कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क, डाक कार्यालय, थाना हवालात, थाना मेस, थाना बैरक, महिला हेल्प डेस्क, शस्त्र कक्ष एवं शस्त्रागार आदि का निरीक्षण किया। उनके द्वारा थाना प्रभारी एवं हेड मोहर्रिर को मालखाने में लंबित पड़े माल का शीघ्र निस्तारण करने, थाना परिसर एवं बैरक की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने, लोगों के बैठने की समुचित व्यवस्था करने तथा लावारिस वाहनों की प्रक्रिया अनुसार नीलामी कराने के लिए भी निर्देशित किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें