ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-1 आरडब्ल्यूए की कार्यकारिणी ने रविवार को बीटा-1 बरातघर स्थित नवनिर्मित आरडब्ल्यूए कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान सेक्टर निवासी सुनील गुप्ता ने मकान के पास बारिश के कारण कच्ची मिट्टी जमा होने की समस्या बताई। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सुपरवाइजर पंकज को इसकी जानकारी देकर जल्द समाधान कराने का मांग की है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संगीता शर्मा ने सेक्टरवासियों की अन्य समस्याओं के भी शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया।