फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बच्चों के भविष्य पर विवाद, 10 साल से चल रहे क्रेच को बंद करने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
- इल्डेको आमंत्रण सोसाइटी में अभिभावकों ने एओए पर लगाए मनमानी के आरोप
विज्ञापन

- दस साल से चल रहे प्री-स्कूल को खाली करने का नोटिस
- अभिभावकों ने डीएम से की कार्रवाई की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-119 स्थित इल्डेको आमंत्रण सोसाइटी में करीब 10 साल से संचालित क्रेच और प्री-स्कूल को बंद करने के फैसले पर विवाद गहरा गया है। प्रभावित अभिभावकों और कुछ निवासियों ने एओए पर मनमानी, किराया बढ़ाकर दबाव बनाने और प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी करने के आरोप लगाए हैं। मामले में जिलाधिकारी, एसडीएम और उप निबंधक (डीआर) से हस्तक्षेप की मांग की गई है।

क्रेच संचालिका सुरुचि ने बताया कि वह पिछले एक दशक से सोसाइटी में क्रेच एवं प्री-स्कूल संचालित कर रही हैं। उनका आरोप है कि वर्तमान एओए ने अचानक 100 प्रतिशत किराया बढ़ाने की मांग की। विरोध करने पर उन्हें परिसर खाली करने का नोटिस दे दिया गया। उनका कहना है कि लगातार दबाव बनाकर परिसर किसी अन्य संचालक को देने की तैयारी की जा रही है। अभिभावकों का कहना है कि शैक्षणिक सत्र के बीच क्रेच बंद होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी और कामकाजी परिवारों के सामने बच्चों की देखभाल की गंभीर समस्या खड़ी हो जाएगी। वहीं, कुछ निवासियों ने आरोप लगाया कि चुनाव संबंधी विवाद और जांच लंबित होने के बावजूद एओए नए बैंक खाते खोलने, सोसाइटी निधियों के स्थानांतरण और अन्य नीतिगत निर्णय ले रही है। निवासी वैभव कुनाल और पूजा ठाकुर ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि कार्रवाई नहीं होने पर उप निबंधक कार्यालय पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एओए सचिव गौरव ने सभी आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि क्रेच और प्री-स्कूल में बच्चों की संख्या काफी कम हो गई थी, इसलिए इसे बंद करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि एओए ने सभी निर्णय नियमों के तहत लिए हैं और किसी भी प्रकार की मनमानी या उत्पीड़न नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें