फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मकान पर कब्जा करने गए युवकों ने समान बाहर फेंककर महिला व बच्चों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
-कब्जे के विरोध पर आरोपियों ने किया पथराव, रास्ते से जा रही छात्रा-पड़ोसी महिला व युवक भी घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। कस्बे में धनौरी रोड पर सोमवार दोपहर एक महिला के मकान पर करीब 10 युवकों ने कब्जा करने का प्रयास किया। युवकों ने घरेलू सामान को घर से बाहर रास्ते पर फेंक दिया और महिला व बच्चों के साथ मारपीट की। महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने पथराव कर दिया, जिससे घर के शीशे टूट गए और रास्ते से जा रही एक छात्रा समेत पड़ोसी महिला किरन व प्रकाश घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला और कई युवकों को हिरासत में लिया है।

पीड़िता रिंकी ने बताया कि वह धनौरी रोड स्थित अपने मकान में परिवार के साथ रहती है। दोपहर के वक्तvघर का दरवाजा खोलकर करीब 10 युवक घुस आए और घरेलू सामान को बाहर फेंकने लगे। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने घर से बाहर खींचकर उसकी पिटाई की। पीड़िता ने शोर मचाकर विरोध किया तो आरोपियों ने पथराव कर दिया। आधा घंटे तक हंगामा चलने के बाद किसी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता और आरोपियों को मौके से पकड़ा और कोतवाली पहुंचा दिया। साथ ही मकान पर भी दूसरा ताला लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पड़ोसियों ने बताया कि पीड़ित महिला के मकान को उसके ससुर ने कई साल पहले एक व्यक्ति को बेच दिया था। उसके बाद से ही महिला के पति का मकान खरीदने वाले व्यक्ति से कोर्ट में केस चल रहा है, लेकिन कोई निर्णय नही हुआ है। आरोप है कि मकान के विवाद वाले व्यक्ति ने कई बार पहले भी मकान पर कब्जा करने का प्रयास किया है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें