ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में कॉलेज से हॉस्टल लौट रहे दो छात्रों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। श्रीनगर जम्मू-कश्मीर निवासी अब्दुल सामी का कहना है कि वह होमीज हॉस्टल नॉलेज पार्क-3 में रहते हैं। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते मंगलवार की शाम वह अपने दोस्त ऋषभराज के साथ कॉलेज से हॉस्टल जा रहा था। इसी दौरान बैठक कैफे के सामने एक ब्रेजा कार में सवार 3-4 अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे। आरोप है कि कार सवार युवकों ने दोनों छात्रों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और डंडों से मारपीट की। वहीं कोतवाली प्रभारी सर्वेश सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो