फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एनसीसी शिविर का ग्रुप कमांडर ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। गलगोटिया यूनिवर्सिटी में चल रहे दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-135 का गाजियाबाद ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अजीत सिंह ने निरीक्षण किया। शिविर में करीब 400 एनसीसी कैडेट और स्टाफ हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान कैडेटों को शारीरिक प्रशिक्षण, हथियारों की जानकारी, ड्रिल, मैप रीडिंग और सिमुलेटर फायरिंग का अभ्यास कराया जा रहा है। ब्रिगेडियर अजीत सिंह ने प्रशिक्षण गतिविधियों की सराहना करते हुए कैडेटों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कैडेटों को सेना सहित विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कैंप कमांडेंट कर्नल सुमित बाना, डिप्टी कैंप कमांडेंट मेजर प्रतिमा नागर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें