ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली में युवक ने 40 हजार रुपये चोरी का केस दर्ज कराया है। घटना 14 जून की है। मूलरूप से मोहनपुर बिहार निवासी भूषण कुमार सिंह इस समय सेक्टर सिग्मा वन में रहते हैं। उनका आरोप है कि वो जगत फार्म में ड्यूटी करने गए थे। 40 हजार रुपये बिस्तर पर गद्दे के नीचे रख दिए थे। ड्यूटी से वापस जाकर देखा तो पैसे गायब मिले। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अब अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। ब्यूरो