फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चंचल का दूल्हा हेलीकॉप्टर से आया है': दुल्हन का सपना किया पूरा, विदाई देखने उमड़ पड़ी भीड़; देखें वीडियो

Sat, 01 Mar 2025 09:25 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में एक शादी चर्चा का विषय बन गई है। जहां दुल्हन का सपना पूरा करने के लिए दूल्हा हेलीकॉप्टर से बरात लेकर पहुंचा। हेलीकॉप्टर से बरात आई और इसके बाद विदा भी हुई। 
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर से दुल्हन विदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा की शादियां फायरिंग के कारण चर्चा में थी, लेकिन इस बीच एक शादी हेलीकॉप्टर के कारण चर्चा में है। दुल्हन की इच्छा पूरी करने के लिए दूल्हा हेलीकॉप्टर से बारात लेकर पहुंचे। अगले दिन विदाई के बाद दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लेकर वापस गांव पहुंचा। दोनों गांव में हेलीकॉप्टर पहुंचने के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान पुलिस मौजूद रही। परिजनों ने भीड़ को हेलीकॉप्टर तक नहीं पहुंचने दिया गया।

विज्ञापन


भनौता गांव निवासी महेश प्रधान ने अपने बेटे ओम की शादी नोएड के झट्टा गांव निवासी धर्मवीर भाटी की बेटी चंचल से तय की। 26 फरवरी को शादी होनी तय हुई। इस बीच दुल्हन ने दूल्हे से हेलीकॉप्टर से डोली ले जाने की इच्छा जाहिर की। जिस पर दूल्हे ने हेलीकॉप्टर किराए पर बुक कर लिया। करीब 5 से 6 लाख रुपये खर्च कर ओम 26 फरवरी को होलीकॉप्टर से बारात लेकर झट्टा गांव पहुंचे।

इसके लिए दोनों गांव में हेलीपैड बनाए गए। दूल्हे को छोड़ने के बाद हेलीकॉप्टर को वापस भेज दिया गया। अगले दिन 27 फरवरी की सुबह 9 बजे दुल्हन के साथ बारात को विदा किया गया। तब फिर से हेलीकॉप्टर पहुंचा। दूल्हा ओम हेलीकॉप्टर से दुल्हन चंचल को लेकर वापस अपने गांव भनौता पहुंचा। इस दौरान हेलीकॉप्टर को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा रही। परिजनों ने बताया कि दूल्हा अपने पिता के साथ फर्नीचर के शोरूम में हाथ बटांता है। साथ ही पढ़़ता भी है। दूल्हा व दुल्हन स्नातक की पढ़ाई कर रहे है।
विज्ञापन




फायरिंग के कारण चर्चा में थी नोएडा-ग्रेनो की शादियां
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में शादियाें में फायरिंग हो रही थी। नोएडा की एक शादी में एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि ग्रेटर नोएडा की एक शादी में दो लोग घायल हो गए। दोनों घटना के बाद यहां की शादी चर्चा में बनी थी। मजबूर होकर पुलिस ने सख्ती बरती और फायरिंग करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी जारी की गई। जिसके बाद एक शादी में हथियार के साथ पहुंचे युवक को बाहर निकालने का भी मामला सामने आया पर अब हेलीकॉप्टर पाली शादी चर्चा में हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें