फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 से 23 दिसंबर तक ग्रेनो में होगी कूच बिहार ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर-43
विज्ञापन

20 से 23 तक ग्रेनो में हो सकती है कूच बिहार ट्रॉफी
दिल्ली एसोसिएशन ने ग्रेनो प्राधिकरण से मांगी अनुमति
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है कि ढाई वर्ष बाद ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स क्रिकेट स्टेडियम में कूच बिहार अंडर-19 ट्रॉफी का आनंद लिया जा सकेगा। इस स्टेडियम में 20 से 23 दिसंबर तक हरियाणा और दिल्ली टीम के बीच चार दिवसीय मैच होने की संभावना है।
दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) की ओर से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से 18 से 23 दिसंबर तक शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स क्रिकेट स्टेडियम के लिए अनुमति मांगी गई है। 18 और 19 दिसंबर को हरियाणा और दिल्ली की टीमें स्टेडियम में अभ्यास करेंगी। इसके बाद 20 दिसंबर से 23 दिसंबर के बीच चार दिवसीय मुकाबला होगा। दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन के मैनेजर सर्वप्रीत सिंह की ओर से यह अनुमति मांगी गई है। इस बारेेे में ग्रेनो प्राधिकरण के एसीईओ केके गुप्ता ने बताया कि (डीडीसीए) की तरफ से मैच के लिए प्रस्ताव आया है। इस पर अभी बातचीत चल रही है। ढाई वर्ष पहले एक विवादास्पद मैच होने के बाद से यहां मैच होने बंद हो गए थे। इससे पहले यहां रणजी मैच, दलीप ट्रॉफी और अफगानिस्तान - आयरलैंड टीम के बीच अंतरराष्ट्रीय मैच हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--- स्टेडियम में दोबारा से लौटेगी रौनक
पिछले दो वर्षों से अधिक समय से तकनीकी कमेटी के पेंच में फंसे इस स्टेडियम में कूच बिहार ट्रॉफी होने के बाद से दोबारा रौनक आ जाएगी। अनुमान जताया जा रहा है कि आने वाले समय में दोबारा से रणजी मैच और कुछ अंतरराष्ट्रीय मुकाबले भी इस मैदान पर दर्शकों को देखने को मिल सकते हैं।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें