फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विकसित हो रहे सेक्टर्स में भी ग्रेनो प्राधिकरण उठवाएगा कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
विकसित हो रहे सेक्टर्स में भी ग्रेनो प्राधिकरण उठाएगा कूड़ा
विज्ञापन

- शहर के बाहरी इलाकों में बढ़ रही रिहाइश और ग्रामीण इलाकों में गंदगी की समस्या से निबटने के लिए कवायद
- क्यूआरटी के साथ अब काम करेगी निजी एजेंसी, 2.75 करोड़ रुपये पूरे साल में आएगा खर्च

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के तेजी से विकसित हो रहे सेक्टर्स और ग्रामीण क्षेत्रों से कूड़ा उठाने के लिए ग्रेनो प्राधिकरण ने नई व्यवस्था लागू की है। अब निजी एजेंसी यह काम करेगी। अधिकारियों ने यह कदम अभी उन सेक्टर्स में स्वच्छता बढ़ाने के लिए उठाया है जो विकसित हो रहे हैं। वहां औद्योगिक और आवासीय गतिविधियां बढ़ रही हैं। ओमिक्रॉन-1ए, पाई, चाई, ज्यू, ईकोटेक जैसे सेक्टर्स के अलावा कई प्रमुख गांव इसमें शामिल किए गए हैं। डीएमआईसी इंटीग्रेटेड टाउनशिप, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, न्यू दादरी जंक्शन के आसपास के इलाकों में खासतौर पर फोकस प्राधिकरण का इस दौरान रहेगा। यहां से शिकायत आने पर क्यूआरटी तुरंत कूड़ा उठवाने की कार्यवाही पूरी कराएगी। वरिष्ठ प्रबंधक स्तर से इसकी निगरानी भी कराई जा रही है।
अधिकारियों के मुताबिक अगले महीने इस काम के लिए एजेंसी का चयन प्राधिकरण कर लेगा। इसके लिए करीब 2.75 करोड़ रुपये का बजट प्राधिकरण ने खर्च करने की योजना बनाई है। अभी यह देखने में आया है कि इन बाहरी इलाकों में उचित व्यवस्था नहीं होने से आसपास ही कूड़ा इकट्ठा कर दिया जाता है। कूड़ा उठाने में लगे प्राइवेट लोगों के अलावा सोसाइटी और व्यवासायिक परिसरों से भी खाली जगह देखकर कूड़ा फेंक दिया जाता है। अब जुर्माना लगाने की कार्रवाई के साथ वहां से कूड़ा हटवा कर स्वच्छ ग्रेटर नोएडा को सुनिश्चित कराया जाएगा। इसके लिए 20 टीमें रहेंगी। सभी में पांच कर्मचारी रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
सर्दियों में अलाव जलाएगा प्राधिकरण
ग्रेनो प्राधिकरण लोगों को ठंड से बचाव के लिए सर्दियों में अलाव जलाएगा। इसके लिए लकड़ी की व्यवस्था की जा रही है। पहले चरण में करीब 10 लाख रुपये का बजट लकड़ी की खरीद पर खर्च किया जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें