नोएडा के सेक्टर- 82 स्थित स्वर्णिम विहार डुप्लेक्स सोसाइटी के ग्रीन बेल्ट में फैला पडा कूडा ।
फोटो-
नोएडा। सेक्टर-82 स्थित स्वर्णिम विहार ड्यूप्लेक्स में ग्रीन वेस्ट का नियमित उठान नहीं होने से निवासी परेशान हैं। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुखबीर सिंह ने बताया कि परिसर में पेड़-पौधों की छंटाई से निकला कचरा कई जगह जमा है। इससे स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है। निवासियों का कहना है कि ग्रीन वेस्ट उठाने के लिए स्वास्थ्य विभाग से कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। लंबे समय से कचरा पड़ा होने से परेशानी बढ़ रही है। निवासियों ने प्राधिकरण से संज्ञान लेकर नियमित उठान कराने की मांग की है। ब्यूरो