फोटो-
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। द चैंपियन चैलेंज सीजन-3 अंडर-14 में ग्रेटर वैली स्कूल ने हेरिटेज एक्सपीरिएंशियल लर्निंग स्कूल नोएडा को 110 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए ग्रेटर वैली ने 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 144 रन बनाए। स्टार बल्लेबाज प्रथमय कपूर ने 38 गेंद में 6 चौके और 9 छक्कों से 89 रन की तूफानी पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। राणा रुद्रांश ने 20 रन बनाए। जवाब में हेरिटेज एक्सपीरिएंशियल लर्निंग स्कूल नोएडा की टीम 10 ओवर में 34 रन ही बना सकी। ग्रेटर वैली स्कूल के वाशु भाटी ने 3 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट झटके।