फोटो...
जहांगीरपुर। मैक्सविन पब्लिक स्कूल जहांगीरपुर से रविवार को छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्टाफ का दल नोएडा में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 के शैक्षणिक भ्रमण पर गया। स्कूल प्रबंधक योगेन्द्र सैनी ने विद्यार्थियों को ट्रेड शो की जानकारी देते हुए आधुनिक विज्ञान और नई तकनीकों से अवगत कराया। प्रधानाचार्य खानचन्द वर्मा ने शिक्षा के स्तर में सुधार और जीवन में व्यावहारिक ज्ञान के महत्व पर चर्चा की। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रदर्शनों को देखा और नई जानकारियां हासिल कीं। प्रभात शर्मा, रिंकू शर्मा, चरन सिंह, नरेन्द्र कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, नीरज राणा, प्रियंका शर्मा समेत अन्य शिक्षक और स्टाफ मौजूद रहे।