फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मुंबई बंदरगाह से जुड़ा ग्रेनो का कंटेनर डिपो, पहली डबल डेकर रवाना

विज्ञापन
दादरी कंटेनर डिपो से पहली डबल डेकर मालगाड़ी से 190 कंटेनर जवाहरलाल नेहरू पोर्ट पहुंचे।
विज्ञापन
ग्रेनो के कंटेनर डिपो से पहली डबल डेकर मालगाड़ी से 190 कंटेनर जवाहरलाल नेहरू पोर्ट पहुंचे
विज्ञापन

डीएफसीसी के ईस्टर्न काॅरिडोर पर पहली बार डिपो से हुआ संचालन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। तिलपता कंटेनर डिपो अब मुंबई के जवाहरलाल नेहरू पोर्ट से जुड़ गया है। मंगलवार को कॉनकोर ने ग्रेनो से मुंबई बंदरगाह तक डीएफसीसी के वेस्टर्न कॉरिडोर से पहली डबल डेकर मालगाड़ी भेजी। अभी तक यहां से अन्य बंदरगाह तक माल पहुंच रहा था। कंटेनर डिपो के अफसरों का कहना है कि अब लॉजिस्टिक में कमी आएगी। कारोबारियों का माल कम समय में बंदरगाह तक पहुंचेगा।

अफसरों ने बताया कि मालगाड़ी पर 190 कंटेनर थे। अगर यह डबल डेकर नहीं होती तो 90 कंटेनर जाते। वेस्टर्न कॉरिडोर के माध्यम से मालगाड़ी को दादरी से मुंबई पहुंचने में कम समय लगा है। कंटेनरों में पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिलों में तैयार होने वाले उत्पाद शमिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉनकोर के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक संजय स्वरूप ने कहा कि इस सुविधा से लॉजिस्टिक लागत कम आएगी। इससे निर्यात बढ़ेगा। निर्यातकों के साथ आयतकों को इसका काफी लाभ मिलेगा। कम समय में माल जा और आ सकेगा। डीएफसीसी का वेस्टर्न कॉरिडोर ग्रेटर नोएडा से मुंबई तक बनकर तैयार हो चुका है। हाल ही में इसका एक पैच पूरा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें