फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बारिश के बिना ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई ग्रीन जोन में

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट ​स्थित ऐस सिटी गोल चक्कर पर उडती धूल को दबाने के लिए पानी का छिडकाव करता प्र
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक मंगलवार को ग्रीन जोन में रहा। जबकि शहर में न बारिश हुई और न ही हवा की रफ्तार 8 किमी प्रति घंटा से ज्यादा रही। सुबह के समय धुंध सी छाई रही। एक्यूआई 82 रहने से शहर के लोग अचंभित हैं। हालांकि ग्रेनो के दो निगरानी केंद्र में से एक बंद रहा। वहीं लोगों का कहना है कि निगरानी केंद्रों के पास पानी का छिड़काव करने के कारण ऐसा हुआ है।
विज्ञापन


बारिश के कारण ग्रेनो का एक्यूआई 16 अक्तूबर को ग्रीन जोन में 77 रहा था। जबकि एनसीआर के अन्य शहरों का एक्यूआई येलो जोन में बना रहा। दिल्ली का एक्यूआई 197, फरीदाबाद का एक्यूआई 122, गाजियाबाद का 140, गुरुग्राम का 174 और नोएडा का 164 रहा है।
वहीं मंगलवार को ग्रेनो वेस्ट के नॉलेज पार्क-5 स्थित निगरानी केंद्र बंद रहा। केवल नॉलेज पार्क-3 के निगरानी केंद्र का डेटा लिया गया। वहीं यूपीपीसीबी ग्रेटर नोएडा के क्षेत्रीय अधिकारी विकास मिश्रा का कहना है कि निगरानी केंद्रों के डेटा से वायु प्रदूषण का आकलन किया जाता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें