ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी के समीप एक युवक द्वारा खुलेआम पिस्टल से धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक को दूसरे पक्ष से विवाद के बाद पिस्टल निकालते और धमकी देते हुए देखा गया।
विज्ञापन
घटना के समय सड़क पर कई लोग गुजर रहे थे, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। बिसरख कोतवाली पुलिस ने वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह घटना पुरानी है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पहले ही प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे इस वीडियो को लेकर अफवाहें न फैलाएं। पुलिस कहना है कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा कायम है।