फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा से दिल्ली ले जाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा से दिल्ली ले जाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला को दिल्ली ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला का एक मित्र उसे अपने साथी के साथ दिल्ली के सराय काले खां ले गया वहां एक होटल में तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू करने पर महिला दिल्ली में ही रिपोर्ट लिखाने और फिर रिपोर्ट दिखाने से इनकार करने लगी। बाद में एक पुलिस टीम को महिला के साथ घटनास्थल से संबंधित थाने में भेजा गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से कानपुर निवासी 24 साल की महिला नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के एक गांव में किराए के मकान में रहती है। शनिवार सुबह गांव में ही रहने वाला महिला का पुरुष मित्र उसे कार में बैठाकर अपने एक साथी के साथ दिल्ली ले गया। आरोपी महिला को सराय काले खां स्थित होटल में ले गए। कुछ देर में एक और युवक वहां पहुंच गया। आरोप है कि तीनों ने महिला को जान से मारने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म किया। देरशाम आरोपी पीड़िता को वापस गांव ले आए। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार महिला कभी रिपोर्ट दर्ज कराने से मना करती तो कभी दिल्ली में मुकदमा दर्ज कराने की बात कह रही थी। ऐसे में आगे की कार्रवाई के लिए थाने से एक पुलिस टीम को महिला के साथ सराय काले खां क्षेत्र के थाने में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें