फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘वो दूसरी शादी करने जा रहा': प्रेमी के बेवफा होने पर टावर पर चढ़ी महिला, बच्चे लगाते रहे मां को गुहार; वीडियो

Sat, 14 Nov 2026 07:15 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में शनिवार को प्रेमी की दूसरी शादी की बात से परेशान महिला हाईटेंशन बिजली पोल पर चढ़ गई। उसके दोनों बच्चे और पुलिसकर्मी नीचे उतरने की गुहार लगाते रहे। बिजली विभाग और रेस्क्यू टीम ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इससे पहले छह नवंबर को भी वह टावर पर चढ़ी थी।
विज्ञापन
प्रेमी की बेवफाई से नाराज होकर बिजली के टावर पर चढ़ी महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा स्थित पाली गांव में शनिवार को एक महिला प्रेमी की दूसरी शादी की बात से परेशान होकर हाईटेंशन बिजली लाइन के पोल पर चढ़ गई। महिला को नीचे उतारने के लिए उसके दोनों बच्चे और पुलिसकर्मी लगातार गुहार लगाते रहे, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। हाईटेंशन लाइन के कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने बिजली विभाग और रेस्क्यू टीम को बुलाया। करीब पांच घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

विज्ञापन


Trending Videos

पति को छोड़ दो बच्चों संग रहती है महिला
जानकारी के मुताबिक महिला मूलरूप से गोरखपुर की रहने वाली है। वह पति को छोड़कर अपने दो बच्चों के साथ ग्रेटर नोएडा में रह रही है। वह दादरी में एक युवक के साथ रह रही थी। आरोप है कि अब वह युवक किसी दूसरी महिला से शादी करने जा रहा है। इसी बात को लेकर महिला परेशान थी। इस कारण वह हाईटेंशन लाइन पर चढ़ गई। 

बिजली विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
शनिवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला हाईटेंशन बिजली लाइन के पोल पर चढ़ गई है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने महिला को समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया। उसके बच्चे भी मां से नीचे आने की गुहार लगाते रहे, लेकिन महिला अपनी जिद पर अड़ी रही। हाईटेंशन लाइन के चलते पुलिस के सामने उसे सुरक्षित नीचे उतारने की चुनौती थी। एहतियात के तौर पर नीचे जाल लगाया गया। इसके बाद बिजली विभाग की टीम और रेस्क्यू टीम ने मोर्चा संभाला। काफी देर तक समझाने और मशक्कत के बाद टीम महिला तक पहुंची और उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।
विज्ञापन

छह नवंबर को भी टावर पर चढ़ी थी महिला
इससे पहले छह नवंबर को भी एक महिला एवीजे हाइट्स सोसाइटी के पास स्थित हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गई थी। उस समय भी उसने पुलिस से अपनी समस्या का समाधान कराने की गुहार लगाई थी। शनिवार को दोबारा इस तरह की घटना होने से पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ गई। महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें