ग्रेटर नोएडा के दादरी में निजी स्कूल की बस हादसे का शिकार हो गई है। इस घटना में ड्राइवर समेत 2 बच्चे घायल हो गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दादरी के नोर्थलेण्ड स्कूल की स्कूल बस रजि नं0 यूपी 16 एफटी 1030 बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी, तभी दादरी बाईपास पर आगे चल रहे आइसर कैंटर यूपी 13 बीटी 2338 द्वारा अचानक ब्रेक लेने के कारण बस उससे टकरा गयी। हादसे में ड्राइवर को पैर और 2 बच्चों (आशुतोष उम्र 09 वर्ष व खुशी 08 वर्ष) को चोट आई है।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल ले गई। दोनों बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से अभिभावकों के साथ घर भेज दिया गया। दोनों वाहनों को सड़क से हटा दिया गया है।