फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा ग्रेटर नोएडा

विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट में सुबह 9 बजे छाई धुंध। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
लगातार दूसरे दिन देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा की आबोहवा फिर से खतरनाक हो गई है। शनिवार को ग्रेटर नोएडा देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 360 दर्ज किया गया। वहीं, 346 एक्यूआई के साथ नोएडा देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। वायु प्रदूषण पर हवा और बारिश का भी असर नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की ओर से शाम 4 बजे जारी बुलेटिन में ग्रेनो का एक्यूआई देश के अन्य शहरों में सबसे अधिक रहा। वहीं, 348 एक्यूआई के साथ गाजियाबाद दूसरे नंबर पर रहा। दिल्ली-एनसीआर में पांच दिन से बारिश हो रही है और हवा भी चल रही है। इसके बावजूद नोएडा और ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। पांच दिन के अंदर ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 240 अंक और नोएडा का एक्यूआई 203 अंक बढ़ा है। लोगों का कहना है कि बारिश और हवा के बाद भी प्रदूषण में सुधार नहीं हो रहा है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) इसकी मुख्य वजह हवा में आर्द्रता का होना बता रहा है, लेकिन प्राधिकरण और यूपीपीसीबी के स्तर से भी काफी लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन

जनवरी के पांच दिन का एक्यूआई
दिनांक नोएडा ग्रेटर नोएडा
5 जनवरी 149 120
6 जनवरी 200 239
7 जनवरी 236 288
8 जनवरी 315 332
9 जनवरी 346 360
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें