फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबक: वीडियो वायरल करने वालों को पुलिस ने छोड़ा तो भड़के लोग, पहले जमकर पीटा, फिर पहना दी जूतों की माला

Sat, 08 May 2021 10:14 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

दादरी कोतवाली क्षेत्र की कॉलोनी में एक सप्ताह पहले लड़की की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल की गई थी। कॉलोनी के ही दो युवकों पर वीडियो वायरल करने का आरोप लगा। शिकायत पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और दो घंटे बाद आपस में समझौता होने पर आरोपियों को छोड़ दिया। 
विज्ञापन
आरोपियों के गले में डाली जूतों की माला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौतमबुद्धनगर जिले के दादरी की एक कॉलोनी में लड़की की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने दो घंटे हिरासत में रखने के बाद आरोपियों को समझौता कराकर छोड़ दिया। बाद में मोहल्ले के लोगों ने पंचायत कर आरोपियों की पिटाई की और उनके गले में जूतों की माला पहनाई। 
विज्ञापन


उनका सामाजिक बहिष्कार करने की बात कही जा रही है। वहीं पुलिस पंचायत में हुए घटनाक्रम की जानकारी होने से इनकार कर रही है।  दादरी कोतवाली क्षेत्र की कॉलोनी में एक सप्ताह पहले लड़की की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल की गई थी। 

कॉलोनी के ही दो युवकों पर वीडियो वायरल करने का आरोप लगा। शिकायत पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और दो घंटे बाद आपस में समझौता होने पर आरोपियों को छोड़ दिया। घटना के दो दिन बाद कॉलोनी में कुछ लोगों ने पंचायत की। पंचायत में ही पंचों के इशारे पर दोनों आरोपी युवकों की पिटाई की गई। 
विज्ञापन


इसके बाद उन्हें सामाजिक बहिष्कार की सजा सुनाई गई। पंचायत में ही दोनों युवकों के गले में जूतों की माला पहनाई। मारपीट और सामाजिक बहिष्कार करने में एक अध्यापक की अहम भूमिका बताई जा रही है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। 
 
विज्ञापन

जूतों की माला पहने युवकों की फोटो नगर में वायरल हो रही है। वहीं दादरी पुलिस मामले को दबाने में जुटी है। एसीपी नितिन कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि कोई पक्ष शिकायत करता है तो जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

आरोपियों के परिजन संक्रमित, पुलिस ने नहीं किया गिरफ्तार
वहीं, दूसरी तरफ जारचा के छोलस गांव में घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट करने और सामान जलाने के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के परिजन कोरोना संक्रमित हैं। ऐसे में अभी उन्हें गिरफ्तार करने में खतरा है। परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

छोलस गांव निवासी शम्मा के अनुसार मंगलवार सुबह उनके घर के सामने पड़ोसियों की कार खड़ी थी। उन्होंने कार साइड में लगाने के लिए कहा तो दोपहर बाद छह लोगों ने उसके घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग आने लगे तो आरोपी भाग गए। जाते समय आरोपियों ने घर का सामान भी जला दिया। 

शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद विशाल, फाकरी, लुकमान, आसिफ और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। घायलों को दादरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जारचा कोतवाली प्रभारी श्रीपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों के परिजन संक्रमित हैं, इस वजह से अभी उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें