फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: एनआरआई महिला का कैब में छूटा करोड़ों के आभूषण से भरा बैग, पुलिस ने ढूंढ निकाला

Thu, 01 Dec 2022 12:40 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

पुलिस ने बताया कि बुधवार को ग्रेनो वेस्ट स्थित एक होटल में मिथलेश सिन्हा की बेटी की मेहंदी रस्म का कार्यक्रम था। मिथलेश ने गुरुग्राम से कैब की थी। होटल पहुंची महिला का जूलरी से भरा बैग कैब की डिग्गी में छूट गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने उबर कैब से गाड़ी का लाइव लोकेशन लिया और लालकुआं, गाजियाबाद में चालक को खोज निकाला।
विज्ञापन
यूपी पुलिस (फाइल फोटो ) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा में एनआरआई महिला का कैब में छूटा एक करोड़ की जूलरी से भरा बैग बिसरख पुलिस ने चार घंटे में खोज निकाला। स्विट्जरलैंड निवासी महिला मिथलेश सिन्हा गुरुग्राम से ग्रेनो वेस्ट के होटल में बेटी की मेहंदी की रस्म में शामिल होने आई थीं। सूचना पर पुलिस ने कैब चालक का पता लगाया और बैग महिला को सौंप दिया।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बुधवार को ग्रेनो वेस्ट स्थित एक होटल में मिथलेश सिन्हा की बेटी की मेहंदी रस्म का कार्यक्रम था। मिथलेश ने गुरुग्राम से कैब की थी। होटल पहुंची महिला का जूलरी से भरा बैग कैब की डिग्गी में छूट गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने उबर कैब से गाड़ी का लाइव लोकेशन लिया और लालकुआं, गाजियाबाद में चालक को खोज निकाला। कैब चालक अन्य सवारी लेकर घूमता रहा, उसे बैग के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। बैग मिलने पर महिला ने पुलिस को धन्यवाद दिया।

बिसरख पुलिस थाने की एक टीम द्वारा पास के गाजियाबाद जिले में उबेर कैब का पता लगाने के चार घंटे के भीतर बैग और उसकी सामग्री को बरामद कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक निखिलेश कुमार सिन्हा (करीब 50 साल) अपने परिवार के साथ लंदन में रहते हैं और वे अपनी बेटी की शादी में ग्रेटर नोएडा आए हैं
विज्ञापन


बिसरख पुलिस थाने के प्रभारी अनिल कुमार राजपूत ने बताया कि 'परिवार शाम करीब चार बजे पुलिस थाने पहुंचा, जिसके बाद तुरंत तलाश शुरू की गई। परिवार ने हमें कैब चालक का नंबर मुहैया कराया और हमने उसकी लाइव लोकेशन के बारे में पूछताछ की। गुड़गांव में उबर के कार्यालय से और गाजियाबाद में इसका पता लगाया। ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि उसे कैब में बैग होने की जानकारी नहीं थी। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें