फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किले की दीवारों पर आज से प्रदर्शित होगा जी-20 का लोगो

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) जी-20 की मेजबानी भारत को मिलने के मौके पर 100 ऐतिहासिक इमारतों को जी- 20 ‘लोगो’ के रोशनी से जगमग करेगा। इसमें झांसी का किला भी शामिल है। किले की दीवारों पर आज से लोगो
विज्ञापन

प्रदर्शित किया जाएगा।
जी-20 की मेजबानी भारत को मिलने से इसे उत्साह के रूप में मनाने के लिए एक से सात दिसंबर तक महारानी लक्ष्मीबाई के किले को रोशनी से जगमग किया जाएगा। इसके साथ ही बाहरी दीवारों पर जी-20 के लोगो को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके लिए किला प्रबंधन ने पूरी तैयारी कर ली है। किला रोशनी से सजा नजर आएगा। यह झांसी के अलावा पर्यटकों को भी आकर्षित करेगा। लोग यहां सेल्फी लेने भी पहुंचेंगे। इस दौरान किले में घूमने वालों की भी भीड़ बढ़ेगी।
किले के संरक्षण सहायक अभिषेक सिंह ने बताया कि भारत देश को जी-20 की मेजबानी मिलने सभी के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि निदेशालय द्वारा एक से सात दिसंबर तक किले को रोशनी से जगमग किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, नई दिल्ली से मिली जानकारी के अनुसार एएसआई के अतिरिक्त महानिदेशक गुरमीत सिंह चावला ने बताया कि जी -20 की मेजबानी एक दिसंबर को भारत को मिल रही है। जी -20 के तहत विभिन्न देशों का प्रतिनिधिमंडल अगले एक साल तक इन ऐतिहासिक इमारतों का भ्रमण भी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें