फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: अश्लील वीडियो बनाकर महिला से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Sun, 29 Jan 2023 12:19 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

आरोपी ने पीड़िता को वीडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता को धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र निवासी महिला का अश्लील वीडियो तैयार कर कई बार दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वारदात की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बांका बिहार निवासी मोहन को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


मोहन पीड़िता के घर के पास ही दुकान चलाता है। दर्ज कराई गई रिपोर्ट में महिला ने कहा है कि लगभग एक साल पहले पड़ोस में गैस चूल्हे की दुकान चलाने वाले मोहन के पास किसी काम से गई थी। आरोपी मोहन ने उसका अश्लील वीडियो तैयार कर लिया। 

आरोपी ने पीड़िता को वीडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता को धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी। आरोपी के पास से पुलिस को महिला का वीडियो नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें