मेरठ। सोसाइटी फॉर इंटीग्रेटेड केयर ऑफ एन्वायरनमेंट एवं रूरल इकोनॉमी (सिंसियर) द्वारा नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना विषय पर संगोष्ठी 30 जनवरी सोमवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में होगी। आयोजन को तैयारियों को लेकर ईस्टर्न कचहरी रोड स्थित स्कूल में प्रेसवार्ता में समिति के महासचिव आईएफएस धर्मवीर कपिल ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दुष्कर्मियों के पक्ष में बयान देने वालों को सरकार पद्म पुरस्कार दे रही है।
धर्मवीर कपिल ने बताया कि हमारी सोसायटी नदी के समान है। सोसायटी में गंदगी घुलती जा रही है। पाश्चात्य सभ्यता के कारण युवा दिशा भ्रम हो रहे हैं। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। अभिभावकों में भी इच्छा शक्ति कम होती जा रही है। बच्चों को नैतिक मूल्यों की जानकारी नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था परिवार को जोड़ने का कार्य कर रही है। प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा अभी तक युवाओं में नैतिक मूल्य जागृत करने लिए सरकार कोई कार्य नहीं किया जा रहा है।
संयुक्त सचिव दीपक शर्मा ने बताया कि 30 जनवरी सोमवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में होगा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ और मुख्य अतिथि आशीष गौतम रहे। कार्यक्रम अध्यक्ष धर्मवीर कपिल रहेंगे। इस दौरान मनोज शास्त्री, धर्मपाल शर्मा, डॉ. सुबोध गर्ग, मुकेश गौढ़, अभिजित दूबे आदि लोग रहे।