फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की गला दबाकर की हत्या, दुर्घटना दिखाने के लिए किया ये काम; आरोपी गिरफ्तार

Tue, 24 Feb 2026 02:32 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

पुलिस के अनुसार, वैवाहिक जीवन में चल रहे विवाद और अवैध संबंध इस हत्याकांड की मुख्य वजह बताए जा रहे हैं। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और स्थानीय पूछताछ के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ीं। दोनों आरोपियो ंको गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा थाना सूरजपुर क्षेत्र के गांव देवला स्थित एटीएम वाली गली में सोमवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान विजय (30) निवासी बुलंदशहर के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही थाना सूरजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस का कहना है कि घटना के बाद प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने गहन छानबीन शुरू की। जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि युवक की हत्या उसकी पत्नी राखी ने अपने प्रेमी गुरदीप के साथ मिलकर की थी। पुलिस के अनुसार, वैवाहिक जीवन में चल रहे विवाद और अवैध संबंध इस हत्याकांड की मुख्य वजह बताए जा रहे हैं। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और स्थानीय पूछताछ के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ीं। पूछताछ में दोनों आरोपियों की गतिविधियां घटना के समय संदिग्ध पाई गईं। सख्ती से पूछताछ करने पर पत्नी राखी ने प्रेमी गुरदीप के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचने की बात स्वीकार कर ली।

आरोप है कि पहले विवाद हुआ, जिसके बाद सुनियोजित तरीके से विजय की हत्या कर शव को गली में छोड़ दिया गया ताकि मामला सामान्य घटना या दुर्घटना जैसा प्रतीत हो। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनके खिलाफ हत्या की धारा में प्राथमिकी पंजीकृत की गई है। घटना में प्रयुक्त साक्ष्यों को एकत्र किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें