फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: कार सवार बदमाशों ने प्राधिकरण के सुपरवाइजर के दोनों पैरों में मारी गोली, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

Sun, 19 Jun 2022 08:57 PM IST
अनुराग सक्सेना माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा के पाली गांव निवासी लोकेश भाटी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में सुपरवाइजर हैं। रविवार दोपहर दो बजे बाइक से डेल्टा-2 सेक्टर से घर लौटते समय उनपर चार लोगों ने हमला कर दिया। उन्हें लाठी-सरिया से पीटने के बाद उनके दोनों पैरों में गोली मार दी।
विज्ञापन
गोली लगने से घायल प्राधिकरण के सुपरवाइजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रंजिश के चलते प्राधिकरण के सुपरवाइजर को कार सवार चार बदमाशों ने डेल्टा-2 सेक्टर में रविवार को गोली मारकर घायल कर दिया। इससे पहले सुपरवाइजर की बाइक को कार सवारों ने टक्कर मार दी और उसे डंडे-रॉड से पीटा।

विज्ञापन


विरोध करने पर उसके दोनों पैरों में गोली मार दी। गोली की आवाज पर एकत्र हुए सेक्टर के लोगों को देखकर आरोपी फरार हो गए। सेक्टर के निवासियों ने पुलिस की मदद से घायल को नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सुपरवाइजर के परिजन ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ सूरजपुर कोतवाली में शिकायत दी है।

ग्रेटर नोएडा के पाली गांव निवासी लोकेश भाटी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत हैं। उनके परिवार के लोगों ने बताया कि लोकेश भाटी रविवार दोपहर दो बजे बाइक से डेल्टा-2 सेक्टर से घर लौट रहे थे। इस दौरान वेन्यू कार सवार गांव के ही चार लोगों ने रंजिश को लेकर बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया। आरोपियों ने लोकेश को डंडे और सरिये से पीटना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि विरोध करने पर बदमाशों ने पिस्टल निकालकर सुपरवाइजर के दोनों पैरों में घुटने के ऊपर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर सेक्टर के लोग एकत्र होने लगे। लोगों को देखकर बदमाश फरार हो गए। सेक्टर के लोगों ने पुलिस की मदद से घायल सुपरवाइजर को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी लगने पर गांव से बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए।

लोकेश पर पहले भी हुआ था हमला

सुपरवाइजर पर चार महीने पहले भी हमला हुआ था। इस मामले में लोकेश ने गांव के ही चार लोगों को नामजद कराते हुए मुकदमा दर्ज किया था। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।

घटना की सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों की पहचान हो गई है। पुलिस जल्द ही आरोपियों की तलाश कर उनकी गिरफ्तारी करेगी।
- हरीश चंदर, डीसीपी सेंट्रल, गौतमबुद्ध नगर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें