फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: इंटीरियर फैक्टरी में लगी भीषण आग, आठ दमकल गाड़ियों ने साढे़ तीन घंटे में पाया काबू

Thu, 12 Nov 2026 11:09 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

सूचना मिलते ही ईकोटेक-3 फायर स्टेशन के अलावा अन्य फायर स्टेशन से दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग के फैलने की आशंका को देखते हुए एहतियातन आसपास की फैक्टरियों को भी खाली करा लिया गया।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा स्थित फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा स्थित सूरजपुर थाना क्षेत्र के ईकोटेक-2 स्थित उद्योग केंद्र में गुरुवार दोपहर एक इंटीरियर फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग गोपाला इंटीरियर नाम की कंपनी की बाहरी बिल्डिंग में लगी थी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने स्थानीय पुलिस बल की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर करीब करीब साढे़ तीन घंटे बाद पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार उद्योग विहार एक्सटेंशन स्थित फैक्टरी में बृहस्पतिवार दोपहर करीब 3:30 बजे आग लगी। आग की लपटें और धुआं उठता देखकर आसपास की फैक्टरियों में काम कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सभी लोग किसी तरह से बाहर आए और आग का वीडियो बनाने लगे। वहीं सूचना मिलते ही ईकोटेक-3 फायर स्टेशन के अलावा अन्य फायर स्टेशन से दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग के फैलने की आशंका को देखते हुए एहतियातन आसपास की फैक्टरियों को भी खाली करा लिया गया, ताकि आग बुझाने के दौरान कोई कर्मचारी इसकी चपेट में न आए।
विज्ञापन


एफएसओ ईकोटेक-3 अजय कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना पर दमकल की आठ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था। पुलिस बल के सहयोग से आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। दमकल विभाग की ओर से आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें