फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जेवर में थार और स्कॉर्पियो सवार के बीच साइड देने को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों ओर के पांच लोग घायल

Tue, 17 Nov 2026 05:30 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र के बांकापुर गांव में कार को साइड देने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई, जिसमें पांच लोग घायल हुए। पुलिस ने सभी को निगरानी में निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक, घायलों की हालत सामान्य है और मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
थार और स्कॉर्पियो सवार लोगों के बीच चली गोलियां - फोटो : अमर उजाला/AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र में कार को साइड देने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। घटना में दोनों पक्षों के कुल पांच लोग घायल हुए हैं। सभी को पुलिस निगरानी में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, सभी की हालत सामान्य है।

विज्ञापन
Trending Videos

दोनों तरफ से हुई फायरिंग
जानकारी के मुताबिक, घटना जेवर के बांकापुर गांव की नहर पटरी की है। यहां बांकापुर गांव निवासी कुछ लोग स्कॉर्पियो में सवार थे, जबकि दूसरे पक्ष के लोग गढ़ी गांव निवासी हैं और थार में सवार थे। रास्ते में कार को साइड देने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद विवाद बढ़ गया और कथित तौर पर दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग की गई।

सभी निजी अस्पताल में भर्ती
फायरिंग में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि एक पक्ष के दो और दूसरे पक्ष के तीन लोगों को पुलिस निगरानी में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस के अनुसार, मामले में तहरीर प्राप्त कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें