फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो: सीआईएसएफ जवान ने पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट फिर खुद फंदे से झूल गया, आठ माह पहले किया था प्रेम विवाह

Tue, 06 Jul 2021 09:27 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

दोपहर एक बजे उसे ड्यूटी पर जाना था। ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर सहकर्मियों ने उसके मोबाइल पर कॉल किया तो फोन स्विच ऑफ मिला। कुछ सहकर्मी मकान पर पहुंचे तो वहां दरवाजा अंदर से बंद था।
विज्ञापन
jarcha cisf sub inspector kills wife then commit suicide - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के जारचा स्थित एनटीपीसी परिसर निवासी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के सब-इंस्पेक्टर ने पत्नी की हत्या के बाद पंखे से फंदा लगा कर जान दे दी। मौके से पुलिस को सुसाइट नोट मिला है, जिसमें सब-इंस्पेक्टर ने पत्नी की हत्या के बाद अपना जीवन खत्म करने की बात लिखी है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि करीब 8 माह पहले दोनाें ने प्रेम विवाह किया था। शादी से दोनों के परिजन नाराज थे। हालांकि पुलिस हर पहलू से इसकी जांच कर रही है। 

विज्ञापन


जारचा पुलिस ने बताया कि बिहार के जलालपुर निवासी सुजीत (27) सीआईएसएफ में सब-इंस्पेक्टर था। वह एनटीपीसी परिसर के बी-123 मकान में किराए पर पत्नी वर्षा के साथ रहता था। सोमवार को सुजीत ने पहले वर्षा की तकिए से गला दबाकर हत्या कर दी, इसके बाद वह खुद भी पंखे से फंदा लगाकर लटक गया।
 
दोपहर एक बजे उसे ड्यूटी पर जाना था। ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर सहकर्मियों ने उसके मोबाइल पर कॉल किया तो फोन स्विच ऑफ मिला। कुछ सहकर्मी मकान पर पहुंचे तो वहां दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार घंटी बजाने पर भी दरवाजा नहीं खुला।
विज्ञापन


जंगले से झांकने पर सुजीत पंखे से लटका दिखा। तुरंत इसकी सूचना सीआईएसएफ के आला अधिकारियों को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़ कर अंदर दाखिल हुई तो पत्नी वर्षा का शव बेड पर पड़ा था। मुंह से झाग निकल रहा था व सुजीत पंखे से लटका हुआ था।

मौके से सब-इंस्पेक्टर का सुसाइट नोट मिला है। जिसमें उसने पत्नी के हत्या के बाद खुद जान देने की बात लिखी है। करीब 8 माह पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। प्राथमिक जांच में पता चला कि दोनों के परिजन शादी से नाराज थे। इसी बात पर दोनों में अनबन हुई थी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर छानबीन कर रही है।- राजेश कुमार सिंह, डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें