फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रील बनाते हुए हुड़दंग: दौड़ती कार की विंडो से हवा में लटककर की स्टंटबाजी, लग्जरी गाड़ियों पर सवार थे युवक

Fri, 06 Jan 2023 08:03 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

चार लग्जरी गाड़ियों पर सवार होकर करीब 10 युवक दनकौर कस्बे के नजदीक से एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर रील बना रहे थे। इसकी वजह से अन्य वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। युवक जमकर हुड़दंग मचाते हुए वीडियो बनाते रहे।
विज्ञापन
स्टंटबाजी करते युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर लग्जरी कार सवार करीब 10 युवकों ने रील बनाने के दौरान जमकर हुड़दंग किया। चलती कार में स्टंटबाजी करने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


स्थानीय पुलिस ने इस संबंध में जानकारी नहीं होने की बात कही है। चार लग्जरी गाड़ियों पर सवार होकर करीब 10 युवक दनकौर कस्बे के नजदीक से एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर रील बना रहे थे। इसकी वजह से अन्य वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। युवक जमकर हुड़दंग मचाते हुए वीडियो बनाते रहे।

हुड़दंग कर रहे युवकों से परेशान होकर किसी ने उनका फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें