फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो में 19वीं मंजिल से कूदा 18 साल का लड़का: आदित्य की मौत के पीछे रही ये वजह, सोसायटी में हो रही चर्चा

Thu, 29 Oct 2026 03:58 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

पुलिस को मृतक के परिजनों ने बताया कि आदित्य किसी बात से नाराज था। इसी नाराजगी में उसने आत्महत्या कर ली। हालांकि, वह किस बात से नाराज था और घटना से पहले क्या परिस्थितियां बनी थीं, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा स्थित बिसरख कोतवाली क्षेत्र के गौर सिटी-2 स्थित प्रिस्टीन एवेन्यू सोसायटी में गुरुवार को 19वीं मंजिल से गिरकर 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई।युवक की पहचान आदित्य अरोड़ा पुत्र अजय अरोड़ा के रूप में हुई है। वह इसी सोसायटी में परिजनों के साथ रहता था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
पुलिस के अनुसार गुरुवार को थाना बिसरख में पीआरवी के माध्यम से सूचना मिली कि प्रिस्टीन एवेन्यू सोसायटी में एक युवक 19वीं मंजिल से नीचे गिर गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान युवक की पहचान आदित्य अरोड़ा के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों से नाराज था आदित्य
पुलिस को मृतक के परिजनों ने बताया कि आदित्य किसी बात से नाराज था। इसी नाराजगी में उसने आत्महत्या कर ली। हालांकि, वह किस बात से नाराज था और घटना से पहले क्या परिस्थितियां बनी थीं, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस की ओर से भी घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।
विज्ञापन

सोसायटी में हो रही चर्चा
घटना के बाद सोसायटी में लोगों के बीच चर्चा रही। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें