एफएसओ जितेंद्र कुमार का कहना है कि करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। कहा जा रहा है कि वेल्डिंग आदि काम होने से आग भड़की होगी, हालांकि अभी आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चला है।
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र साइट सी स्थित एक फैक्टरी में सोमवार दोपहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। फैक्टरी में फर्नीचर बनाने का काम हो रहा था इसके चलते आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर ईकोटेक थर्ड और ग्रेटर नोएडा फायर स्टेशन से कुल 4 दमकल के वाहन मौके पर पहुंच गए और दमकलकर्मियों ने आग को काबू करने के लिए प्रयास शुरू किए।
वहीं सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंची और आग बुझाने में मदद करने लगी। आसपास के लोगों ने भी आग बुझाने और सामान निकालने का काम किया। एफएसओ जितेंद्र कुमार का कहना है कि करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।