फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रतियोगिता में ग्रेटर नोएडा बना ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के फादर एग्नेल स्कूल में इंटर-एग्नेल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्रोत स
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा दो स्थित फादर एग्नेल स्कूल ग्रेटर नोएडा में इंटर-एग्नेल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें ग्रेटर नोएडा, नोएडा, वैशाली और दिल्ली स्थित फादर एग्नेल के चार विद्यालयों ने भाग लिया। मार्च पास्ट, समन्वित ड्रिल और एनसीसी प्रस्तुतियों से हुआ। इसके बाद 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ और मिश्रित रिले जैसी रोमांचक प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। फादर एग्नेल स्कूल ग्रेनो ने सर्वश्रेष्ठ मार्च पास्ट और सर्वश्रेष्ठ एनसीसी ट्रॉफी जीती, जबकि नोएडा विद्यालय ने सर्वश्रेष्ठ ड्रिल ट्रॉफी अपने नाम की। मेजबान विद्यालय ग्रेटर नोएडा ने ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। भारतीय पोल वॉल्टर एवं वर्ल्ड पुलिस गेम्स पदक विजेता शेखर कुमार पांडे और पैरा एथलीट एवं एशियन गेम्स स्वर्ण पदक विजेता सुवर्णा राज ने खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें