पांच विकेट से जीती एम्ब्रोसिया वॉरियर्स
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। एंड्योरेंस कप सीजन-17 के लीग मैच में एम्ब्रोसिया वॉरियर्स ने अनटेम्ड को पांच विकेट से हरा दिया। अनटेम्ड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टी-20 मुकाबले में नौ विकेट के नुकसान पर 167 रन का स्कोर बनाया। प्रतीक ने 95 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से धीरज ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एम्ब्रोसिया वॉरियर्स की टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। वरुण ने नाबाद 54 रन की पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इलेवन स्टार ने एफसीसी-11 को हराया
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। लीग ऑफ लीजेंड्स टूर्नामेंट सीजन-1 की लीग मैच में इलेवन स्टार ने एफसीसी-11 को तीन विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी एफसीसी-11 ने टी-20 मुकाबले में दस विकेट के नुकसान पर 137 रन का स्कोर बनाया। पलाश ने 47 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से नितिन मिश्रा और पुनीत भाटी ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलेवन स्टार ने सात विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। नितिन मिश्रा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
70 रन से द फाइटर को मिली जीत
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। क्रिकेट प्वाइंट टूर्नामेंट सीजन-20 के लीग मैच में द फाइटर ने जीआईजेयू-11 को 70 रन से हरा दिया। द फाइटर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टी-20 मुकाबले में छह विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। जेके ने 99 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से प्रभात ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीआईजेयू-11 की टीम 13.2 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 139 रन ही बना सकी। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले जीके को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
माइटी मावेरिक्स ने 29 रनों से हराया
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेंचुरियन कप सीजन-6 के लीग मैच में माइटी मावेरिक्स ने द गन पाउडर को 29 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी माइटी मावेरिक्स ने टी-20 मुकाबले में सात विकेट के नुकसान पर 199 का स्कोर खड़ा किया। अर्जुन कत्याल ने 68 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी द गन पाउडर की टीम 18.3 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 170 रन ही बना सकी। अर्जुन कत्याल ने तीन विकेट और मीतू भट्टी ने दो विकेट हासिल किए। अर्जुन कत्याल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।