फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धिक्कार है सिस्टम पर: प्लांट के बाहर तड़पता रहा बच्चा, पुलिस समझाती रही कानून

Fri, 30 Apr 2021 02:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

पुलिस अधिकारी महिला को जिलाधिकारी के आदेश पर गैस देने की बात कहते रहे, लेकिन बच्चे की हालत बिगड़ने और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अधिकारियों ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
ऑक्सीजन प्लांट के बाहर तड़पता बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा में ऑक्सीजन की किल्लत होने पर एक मां बीमार बच्चे को ऑक्सीजन प्लांट के बाहर ई-रिक्शे में लेकर पहुंच गई। बच्चा काफी देर तक तड़पता रहा, लेकिन ऑक्सीजन नहीं मिली। जब बच्चे और महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो आनन-फानन पुलिस ने अधिकारियों से बात कर महिला के ऑक्सीजन सिलिंडर में गैस डलवा दी।

विज्ञापन


गुरुवार को बिसाहड़ा गांव निवासी महिला बच्चे के साथ ई-रिक्शे में जारचा बिसाहड़ा एनटीपीसी रोड पर स्थित ऑक्सीजन प्लांट पर पहुंच गई। महिला पुलिस और कंपनी के लोगों से ऑक्सीजन दिलाने की गुहार लगाने लगी। उसने कहा कि अगर बेटे को कुछ हुआ तो प्लांट के बाहर ही धरने पर बैठ जाएगी।



पुलिस अधिकारी महिला को जिलाधिकारी के आदेश पर गैस देने की बात कहते रहे, लेकिन बच्चे की हालत बिगड़ने और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अधिकारियों ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए कहा।
विज्ञापन


महिला ने बच्चे को भर्ती कराने से मना कर दिया। महिला का कहना था कि उसका गांव में ही इलाज चल रहा है। उसे ऑक्सीजन की जरूरत है। इसके बाद पुलिस ने महिला के ऑक्सीजन सिलिंडर को भरवाकर वापस भेज दिया। इस संबंध में जारचा कोतवाल श्रीपाल का कहना है कि महिला सिलिंडर भरवाने की जिद कर रही थी। महिला को गैस दिलवा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें