पीएमओ ने किया मुआवजे का एलान
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मृतकों के परिवारों के लिए दो लाख रुपये के मुआवजे का एलान किया है। वहीं घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। यह राशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दी जाएगी।
ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड पर पीएम का बयान
प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बस त्रासदी से हुई जनहानि से व्यथित हूं। उन्होंने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।