फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: भाजपा नेता ने व्हाट्सएप ग्रुप पर डाले राजनीतिक वीडियो, एडमिन ने ग्रुप से निकाला तो कर दी एफआईआर

Wed, 15 Feb 2023 04:32 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

बिसरख कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप पर हटाए जाने के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई है। शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
WhatsApp - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित राधा स्काई गार्डन सोसायटी में व्हाट्सएप ग्रुप पर पोस्ट के बाद बढ़ा विवाद एफआईआर का कारण बन गया। आरोप है कि भाजपा नेता ने राजनीति से जुड़े वीडियो ग्रुप में डाल दिए।

विज्ञापन


ग्रुप में वीडियो के विरोध को देखते हुए एडमिन ने वीडियो पोस्ट करने वाले नेता को ग्रुप से हटा दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई। भाजपा नेता ने नोएडा पुलिस के ट्विटर हैंडल पर धमकी देने आदि की शिकायत की। इसके बाद ग्रुप एडमिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।

बिसरख कोतवाली में राधा स्काई गार्डन सोसायटी निवासी भाजपा नेता ललित भारद्वाज ने इसी सोसायटी के निवासी आशुतोष श्रीवास्तव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में उन्होंने आरोप लगाया है कि उनको सोसायटी के एसएसआर ग्रुप से साजिश के तहत निकाला गया है।

इस मामले में आशुतोष का कहना है कि ललित व्हाट्सएप ग्रुप पर पिछले छह माह से राजनीतिक पोस्ट डाल रहे थे। यह ग्रुप केवल सोसायटी की समस्याओं को प्रकाश में लाने के लिए है। कई बार कहने के बाद भी जब ललित नहीं मानें तो आठ फरवरी को उनको ग्रुप से हटाया गया।

विज्ञापन


इसके बाद दोनों ओर से फोन पर कहासुनी भी हुई। बिसरख कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप पर हटाए जाने के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई है। शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें