फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: बांग्लादेशी छात्र का शव फंदे से लटका मिला, सात दिन पहले महिला के साथ आया था, उसे बताया था पत्नी

Sun, 23 Nov 2025 11:15 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आशंका है कि युवक महिला के जाने के बाद से मानसिक तनाव में था। छात्र के एनआईए में पढ़ने संबंधी दस्तावेज नहीं मिले हैं। मकान मालिक को उसने बताया था कि वह एनआईयू में पढ़ता है।
विज्ञापन
खुदकुशी। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर बीटा-1 स्थित एक किराए के मकान में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (एनआईयू) के छात्र ने आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान सहरियार निवासी मोनू बीपाड़ा कालिया चौधरी सिरसागंज सिटी बांग्लादेश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस का कहना है कि रविवार शाम सूचना मिली कि सेक्टर बीटा-1 के एक मकान में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि मृतक सहरियार 16 नवंबर को एक महिला रूपा निवासी नार मधुबनी बिहार के साथ मकान पर आया था।

दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताते हुए करीब आठ हजार रुपये मासिक किराये पर कमरा लिया था। अगले दिन 17 नवंबर को दोनों ने कमरे में शिफ्ट कर लिया था। मकान मालिक के अनुसार 21 नवंबर को महिला कमरे से कहीं चली गई थी। उसी दिन शाम से सहरियार का मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा था। इससे मकान मालिक को शक तो हुआ, लेकिन कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। रविवार शाम जब मकान मालिक ने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो उसके होश उड़ गए। युवक पंखे से रस्सी के सहारे लटका हुआ था। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फील्ड यूनिट भी मौके पर पहुंची। घटनास्थल की फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी कर सभी साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजनों को बांग्लादेश में सूचित कर दिया गया है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। महिला के कमरे से जाने और उसके बाद युवक के मोबाइल के बंद होने को लेकर पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। संबंधित महिला से भी पूछताछ की जाएगी। 

कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आशंका है कि युवक महिला के जाने के बाद से मानसिक तनाव में था। छात्र के एनआईए में पढ़ने संबंधी दस्तावेज नहीं मिले हैं। मकान मालिक को उसने बताया था कि वह एनआईयू में पढ़ता है। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवक के साथ आई महिला के भी पता नहीं चल पाया है। महिला की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी के साथ सर्विलांस के जरिए मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें