फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लावारिस कुत्तों को खाना खिलाने के झगड़े का हल निकलेगा ग्रेनो प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
- सोसाइटियों के बाहर डॉग फीडिंग प्वाइंट की जगह तय करने में जुटे अधिकारी
विज्ञापन

नंबर
1 करोड़ खर्च कर बनाए जाएंगे प्लेटफॉर्म
1200 प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों में लावारिस कुत्तों को खाना खिलाने के लिए डॉग फीडिंग प्वाइंट बनाने का कार्य जल्द शुरू होगा। खाना खिलाने को लेकर आए दिन होने वाले विवादों के समाधान के लिए ग्रेनो प्राधिकरण सोसाइटियों के बाहर प्लेटफॉर्म बनाए जाने हैं। इस पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।ग्रेनो ईस्ट और ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों और सेक्टरों में करीब 1200 फीडिंग प्लेटफार्म बनाए जाने की योजना है। केवल इसी जगह पर लावारिस कुत्तों को खाना खिलाने की अनुमति होगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार भी लावारिस कुत्तों को सड़कों के किनारे या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर खुले में खाना नहीं खिलाया जा सकता।
विज्ञापन

एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि इन फीडिंग प्वाइंट पर जल्दी ही काम शुरू हो जाएगा। इससे पहले करीब एक माह तक ग्रेनो प्राधिकरण ने सोसाइटियों के साथ बैठकें की थीं। जिसमें फीडिंग प्वाइंट के लिए प्लेटफार्म बनाने की जगह तय की गई। फीडिंग प्वाइंट बनाने के लिए ग्रेनो प्राधिकरण के सामने इससे पहले दो समस्याएं खड़ी थीं। एक सोसाइटियों की तरफ से जगह को लेकर सहमति नहीं थी। पशु प्रेमी जिस जगह फीडिंग प्वाइंट चाहते थे। वहां सोसाइटी के अन्य लोग राजी नहीं होते थे। अधिकारियों का कहना है कि ग्रेनो वेस्ट के अलावा ग्रेनो ईस्ट में भी जहां भी जरूरत होगी। वहां फीडिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें