फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तिलपता पर अब ग्रेनो प्राधिकरण खुद बनाएगा एलीवेटेड रोड, सेतु निगम से प्रोजेक्ट वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्राधिकरण ने सेतु निगम को भेजा पत्र, डीपीआर बनाने के लिए दिया बजट भी वापस मांगा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। तिलपता से दादरी के बीच जाम की दिक्कत दूर करने के लिए चार किमी लंबे एलीवेटेड रोड का निर्माण अब ग्रेनो प्राधिकरण खुद कराएगा। इसके लिए सेतु निगम से प्रोजेक्ट वापस लिया गया है। डीपीआर के लिए दिए गए बजट को भी वापस करने के लिए सेतु निगम को पत्र भेजा गया है।
ग्रेनो प्राधिकरण के जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह ने बताया कि इस एलिवेटेड रोड की डीपीआर अब आइआइटी रुड़की से बनवाई जाएगी। इसके बाद निर्माण का काम खुद प्राधिकरण कराएगा। डीपीआर बनाने का काम पहले सेतु निगम को सौंपा गया था। सेतु निगम को डीपीआर बनाने के लिए 35 लाख रुपये का भुगतान भी प्राधिकरण ने किया।
विज्ञापन

आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि संभावना थी कि सेतु निगम ही इस एलिवेटेड रोड के निर्माण भी कराएगा। सेतु निगम से निर्माण पर ही सहमति नहीं बनने से ग्रेनो प्राधिकरण ने प्रोजेक्ट की डीपीआर बनाने का काम भी वापस लिया है। प्राधिकरण के अधिकारियों का मानना है कि आइआइटी रुड़की की डीपीआर अधिक तकनीकी और पारदर्शी होगी।
विज्ञापन

तिलपता रोटरी से कंटेनर डिपो के आगे दादरी बाईपास तक बनने वाले इस एलीवेटेड रोड से जाम और जलभराव की समस्या दूर हो जाएगी। इससे जीटी रोड के लिए जाना भी आसान हो जाएगा। तिलपता से दादरी के बीच बड़े वाहनों का भी ट्रैफिक सूरजपुर इंडस्टि्रयल एरिया और कंटेनर डिपो की वजह से रहता है। वहीं करीब डेढ़ लाख निजी वाहन भी यहां से रोजाना गुजरते हैं। पीक आवर में इसीलिए रोजाना यहां जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें